फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The condition of the town deteriorated due to encroachment, it is difficult to walk

अवैध अतिक्रमण से बिगड़ी कस्बे की सूरत, राह चलना हुआ दूभर

Wed, 30 Mar 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
The condition of the town deteriorated due to encroachment, it is difficult to walk
मंगलौर बाजार में किया गया अतिक्रमण। - फोटो : ROORKEE
अतिक्रमण ने कस्बे की सूरत तो बिगाड़ ही दी है राह चलना भी दूभर कर दिया है। पालिका ने तो ऐसी व्यवस्था कर रखी है कि सड़कों पर ही अवैध कब्जे हैं। समय-समय पर अभियान तो चलाया जाता है लेकिन नतीजा सिफर ही रहता है। नगर पालिका प्रशासन आंख बंद किए सब कुछ देख रहा है। वहीं जिला प्रशासन भी अब तक चुनाव करवाने में व्यस्त था और अब पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रशासन के ध्यान न देने पर अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। कस्बे के लंढौरा रोड पर अतिक्रमण होने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

सर्विस लेन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा
कस्बे में हाईवे के दोनों और बनी सर्विस लाइन पर पूरी तरह से ठेली, रेहड़ी व खोमचे वालों का कब्जा है। सर्विस लाइन पर चौपहिया वाहन निकलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। सर्विस लेन के एक ओर वाहनों की कतारें हैं तो वहीं दूसरी ओर रेहड़ी, ठेली वालों का पूरी तरह से कब्जा बना हुआ है। इस कारण स्थानीय नागरिकों को आसपास भी हाईवे से होकर जाना पड़ रहा है जिस कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

यहां सबसे अधिक अतिक्रमण
एक तो दुकानें जाम का कारण बनी हैं तो दूसरी तरफ हर दुकानदार ने अपने सामने ही किराएदार को पटरी पर बैठा रखा है। पटरियों पर दुकानें ऐसी लगती हैं कि राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। इसके अलावा नगर पालिका चौक से आगे रोटी बाजार कस्बे के लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। शाम चार बजे से रात 9 बजे तक मोहल्ला किला में जाने वाले लोगों को 100 मीटर के दायरे में आधा घंटे से ज्यादा का समय लगता है जबकि यहां से पुलिस चौकी भी करीब 50 मीटर की दूरी पर है। सरकारी अस्पताल व नगर पालिका कार्यालय भी 50 मीटर की दूरी पर होने के कारण अतिक्रमणकारी राजनीतिक संरक्षण में फल फूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष पालिका ने हटाया था अस्थायी अतिक्रमण
नगर पालिका परिषद मंगलौर द्वारा एक वर्ष पूर्व कस्बे के सभी बाजारों व गली मोहल्लों में स्थायी व अस्थायी स्लैब हटाकर लोहे की चैनल लगाने का कार्य किया गया था। अधिकतर दुकानदारों ने पालिका द्वारा नाली पर लगाई गई लोहे की चैनल पर ही अपने काउंटर का फ्रेम बनाकर आगे खिसका लिया है। पालिका की अतिक्रमण पर जेसीबी गरजते समय व्यापारियों ने भरोसा दिया था कि सामान अपनी दुकान में ही रखेंगे। बाहर पटरी खाली रहेगी। अब पटरी सामान से भरी है तो बाइक वाले सड़क पर वाहन खड़ा कर देते हैं।
अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस के साथ ही तहसील व जिला प्रशासन से भी सहयोग मांगा जा रहा है। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। वो अतिक्रमण नहीं हटा पाते हैं तो पुलिस के सहयोग से संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर दुकानदारों व ठेला लगाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद उनपर कार्रवाई की जाएगी।

-विजय प्रताप सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मंगलौर
नगर पालिका को निर्देशित किया गया है कि जो भी अस्थायी अतिक्रमण है उनका चिह्नीकरण कर कार्रवाई की जाए। अब नगर पालिका के साथ बैठकर रूपरेखा तैयार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अंशुल सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed