फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The city will soon have two Sugaten

जल्द मिलेंगी शहर को दो-दो सौगातें

Mon, 01 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 01 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। आने वाले दिन दो मामलों में शहरवासियों के लिए दो अच्छी सौगात लेकर आने वाले हैं। एक ओर जहां शहर के युवाओं को नेहरू स्टेडियम में रात को खेलने के लिए प्रकाश की सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर बहुत जल्द शहर के चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगी नजर आएंगी। दोनों कार्यों पर कई सालों से शहरवासियों की टकटकी लगी हुई थी। काफी जद्दोजहद के नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया के तहत विगत नवंबर माह में ट्रैफिक सिग्रल लाइटों का टेंडर जारी किया था। जिस पर अब काम शुरू हो चुका है। वहीं युवाओं के खेलने के लिए शहर के एकमात्र नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प के लिए भी कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को होने वाली नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में इसके लिए एक करोड़ 30 लाख का प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे नेहरू स्टेडियम में 80 लाख की लागत से फ्लड लाइटें लगेंगी। जबकि 50 लाख से स्टेडियम का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। दोनों कार्यों को लेकर जगी उम्मीद से जहां एक ओर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं शहरवासियों को जाम और जान के जोखिम से भी निजात मिल सकेगी।

विज्ञापन


रात में खेलने को लगेगी 80 लाख की फ्लड लाइट
रुड़की। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द शहर के एकमात्र नेहरू स्टेडियम में रात के समय भी दिन का नजारा देखने को मिलेगा। यहां 80 लाख कीमत की फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। जिसके प्रकाश में युवा रात के समय भी खेल सकेंगे। कई सालों से युवा जनप्रतिनिधियों के समक्ष इसकी मांग उठा चुके हैं। अब जल्द ही यह सपना पूरा होने वाला है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में युवाओं के खेलने के लिए एकमात्र नेहरू स्टेडियम ही है। यहां सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ी प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रहे हैं। अब स्टेडियम को सुविधाओं से लैस करने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को होने वाली नगर निगम की बोर्ड कार्यकारिणी की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी कर ली गई है। एजेंडे में शामिल एक करोड़ 30 लाख के प्रस्ताव से नेहरू स्टेडियम का कायाकल्प होगा। जिसमें से 80 लाख की लागत से फ्लड लाइट लगेंगी। जिससे स्टेडियम रात में दिन की तरह रोशनी में नहाया नजर आएगा। इससे खिलाड़ी रात में मैदान में खेल सकेंगे। इसके अलावा स्टेडियम में 50 लाख से अन्य कार्योें के जरिए इसे उच्चस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बोर्ड कार्यकारिणी में प्रस्ताव के पास होने के बाद नगर निगम को इसके लिए बजट भी जुटाना होगा। निगम अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए राज्य वित्त आयोग से धन की व्यवस्था की जाएगी। यदि वित्त आयोग से बजट नहीं मिल पाता है तो निगम अपने स्तर से बजट की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्रल लाइट के कार्यों को ग्रीन सिग्रल

रुड़की। शहर के प्रमुख सात चौराहों पर ट्रैफिक सिग्रल  के कार्य को ग्रिन सिग्रल मिल चुका है। बहुत जल्द चौराहों पर ट्रैफिक सिग्रल लाइटें नजर आने लगेंगी। इसके लिए एक चौराहे पर ट्रायल के तौर पर लाइटों को सुचारु भी कर दिया गया है। जबकि अन्य चौराहों पर पोल तथा वायर लगाने का काम चल रहा है।
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने तथा जान के जोखिम को करने के लिए ट्रैफिक सिग्रल लाइट की महत्वाकांक्षी योजना पर भी लोगों की काफी समय से निगाहें लगी हुई थी। नगर निगम की ओर से विगत 26 नवंबर को ही इस कार्य के लिए गुडग़ांव की एक कंपनी को काम सौंपा गया था। यें ट्रैफिक लाइटें मिलेट्री चौराहे, मलकपुर चुंगी, रुड़की टॉकिज, आजादनगर चौक, एसडीएम चौराहा, रामनगर चौराहा तथा बीएसएम तिराहे पर लगनी है। कंपनी की ओर से सभी चौराहों पर पोल लगाने तथा वायर डालने का काम शुरू कर दिया गया है। यही नहीं मिलेट्री चौराहे पर पोल लगाकर ट्रायल के तौर पर लाइटों को चालू भी कर दिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों की माने तो फरवरी माह के अंत तक सभी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्रल लाइटों का काम पूरा करा लिया जाएगा।


इनका कहना है
नेहरु स्टेडियम के लिए एक करोड़ 30 लाख का प्रस्ताव बोर्ड कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्रल लाइटों का काम शुरू करा दिया गया है। फरवरी माह के अंत तक सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों का काम पूरा करा लिया जाएगा।
-- उत्तम सिंह नेगी, सहायक नगर अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed