फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The city became water-watered due to rain, roads became ponds

बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, सड़कें बनीं तालाब

Fri, 27 Aug 2021 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The city became water-watered due to rain, roads became ponds
रुड़की में शाम के समय हुई बारिश के कारण अंबर तालाब में हुआ जलभराव। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। एक घंटे की बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। शहर की सड़कें तालाब बन गईं और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं, बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। साथ ही किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। उधर, शाम के समय हुई बारिश से बाजारों की रौनक गायब हो गई। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने जहां लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी, वहीं शुक्रवार को रुड़की और देहात क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद लोगों को न सिर्फ चिलचिलाती धूप से राहत मिली, बल्कि उमस भरी गर्मी से भी काफी राहत मिली। उधर, बारिश से शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हुआ। तेज बारिश ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। बारिश से शहर में गहराई वाले क्षेत्र की कॉलोनियों और मोहल्लों रामपुर, पश्चिमी अंबर तालाब, सोलीनपुरम, राजेंद्र नगर चौक और हाईवे किनारे जलभराव हो गया। इससे लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, शाम के समय हुई बारिश से सिविल लाइन बाजार, मेन बाजार, बीटी गंज बाजार की रौनक गायब हो गई। बारिश के चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। इसके चलते कई दुकानदार अपनी दुकान समय से पहले बंद कर चले गए। वहीं, देहात क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से किसानों की धान, गन्ने और हरे चारे की फसल को लाभ मिला है।
विज्ञापन

------------
नदियों का कभी कम तो कभी बढ़ रहा जलस्तर
खानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे क्षेत्र की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में नदियों के किनारे बसे ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सता रहा है। इतना ही नहीं, नदियों के किनारे किसानों की खेती में पानी भर गया है, जिससे उनकी फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। उधर, नदियां कभी उफान पर आ रही हैं तो कभी पानी कम हो रहा है। ऐसे में बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारी लगातार नदियों के जलस्तर पर नजर रखे हैं। साथ ही ग्रामीणों से नदियों के पास नहीं जाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed