{"_id":"612924a78ebc3e79e65ff0c2","slug":"the-child-s-foot-trapped-in-the-wheel-of-the-bike-had-to-be-called-a-repairman-roorkee-news-drn388687461","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के पहिए में फंसा बच्चे का पैर, बुलाना पड़ा मिस्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक के पहिए में फंसा बच्चे का पैर, बुलाना पड़ा मिस्त्री
विज्ञापन
रुड़की। पिता के साथ बहन को स्कूल छोड़ने आए छह साल के बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस बीच बच्चे का पैर बाइक के पिछले पहिये में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद जब पैर नहीं निकला तो मिस्त्री को बुलाना पड़ा। मिस्त्री ने पहिया खोलकर पैर बाहर निकला। बच्चे के पैर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच की कर रही है।
पश्चिमी अंबर तालाब निवासी लोकेश कुमार की बेटी सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार सुबह लोकेश अपने छह साल के बेटे गुन्नू के साथ बेटी को बाइक से स्कूल छोड़ने आए थे। लौटते समय एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की बाइक सड़क पर जा गिरीं। इस बीच बच्चे का पैर दूसरी बाइक के पिछले टायर में फंस गया और वह चीखने लगा। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे का पैर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर बाइक मिस्त्री को मौके पर बुलाया गया।
मिस्त्री ने बाइक का पहिया खोला तो बच्चे का पैर निकला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस बाइक से टक्कर हुई है, वह लड़का भी उसी स्कूल में पढ़ता है। वहीं, लोकेश कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि बाइक सवार और उसके परिजनों को बुलाकर जानकारी ली गई है। बाइक सवार नाबालिग है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।