फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The bus that crushed the girls was recovered from Roorkee

युवतियों को कुचलने वाली बस रुड़की में पकड़ी

Sat, 02 Jul 2022 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
The bus that crushed the girls was recovered from Roorkee
हरिद्वार में स्कूटी सवार दो युवतियों को कुचलकर फरार होने वाली बस को पुलिस ने रुड़की से बरामद किया है। चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

हरिद्वार में शुक्रवार रात मुजफ्फरनगर डिपो की एक बस ने स्कूटी सवार दो युवतियों को कुचल दिया था दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद बस चालक ने रुड़की की ओर बस दौड़ा दी थी। हरिद्वार पुलिस ने वायरलेस पर बस रुड़की की ओर फरार होने की सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि बस चालक ने रुड़की के पास बस में सवार सभी यात्रियों को उतार दिया था। इसके बाद चालक ने बस को रुड़की में प्रवेश कराया। वहां पुलिस की घेराबंदी देख चालक और परिचालक मिलिट्री चौक के पास बस को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया और कोतवाली के बाहर खड़ा करा दिया। कोतवाली प्रभारी देवेद्र सिंह चौहान ने बताया कि बस चालक और परिचालक की बस नंबर के आधार पर मुजफ्फरनगर डिपो के अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed