फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The attack on the BJP, Congress told the scammers

बीजेपी पर किया प्रहार, कांग्रेस को बताया घोटालेबाज

Wed, 14 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 14 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The attack on the BJP, Congress told the scammers
Roorkee, Haridwar Road, Ganapathy banquet, held in the hall of the constituency level, BSP national general secretary Nasimuddin Siddiqui party activists to speak at the conference. - फोटो : amarujala

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की दस्तक से पहले रुड़की-हरिद्वार रोड पर आयोजित बसपा की जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने शायराना अंदाज में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा तन जख्मों से छलनी है और दर्द परेशान है कहां से करूं बयां! यही हाल उत्तराखंड का है। उन्होंने कांग्रेस पर दलित और मुस्लिमों को तेजपत्ते की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कहा कि जैसे तेजपत्ते का स्वाद लेने के बाद उसे निकालकर फेंक दिया जाता है यही काम कांग्रेस ने भी किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। झूठे सपने और अच्छे दिनों का सपना दिखाकर भाजपा ने केंद्र में सरकार बनाई। इसके बाद घर वापसी, लव जेहाद, गोरक्षा और नोटबंदी के जरिये जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह से अपने गुनाहों को छिपा लेता है वो देश जब गुस्से में होता है तो रो देता है वो। उन्होंने दलितों और मुस्लिमों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मुस्लिमों और दलितों पर लगातार अत्याचार कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों वर्गों को बसपा से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि उत्तराखंड में बसपा ही समतामूलक समाज की स्थापना के साथ ही भ्रष्टाचारमुक्त शासन दे सकती है। बसपा के प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव ने पलायन पर चिंता जताते हुए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य और जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने भी सभा को संबोधित किया। जनसभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव ने की एवं संचालन सीपी सिंह ने किया। इस मौके पर झबरेड़ा के विधायक हरिदास, मंगलौर के विधायक शरबत करीब अंसारी सहित बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मंच पर आया मायावती का फोन
नसीमुददीन सिददकी के मंच संभालते ही बसपा सुप्रीमो मायावती का फोन आया। इसके बाद वे मंच से किनारे जाकर जी बहन जी करते नजर आए। करीब 10 मिनट तक हुई बातचीत के दौरान सभास्थल पर सन्नाटा छाया रहा।


मायावती से त्याग की सीख लें मोदी
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुददीन सिद्दिकी ने पार्टी सुप्रीमो मायावाती से मोदी को त्याग की सीख लेने की नसीहत दी। न्होंने कहा कि मोदी जी खुद को चायवाला बताकर देश के लिए परिवार को छोड़ने की बात कहते हैं, लेकिन यह उचित नहीं कि परिवार बसाकर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि मायावती ने तो देश के लिए परिवार बसाया ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed