फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The accused of killing his brother by hitting him with a brick has been arrested

Roorkee News: ईंट मारकर भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 02:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The accused of killing his brother by hitting him with a brick has been arrested
Iएक घेर में बैठकर दोनों पी रहे थे शराब, मामूली बात पर हो गया था विवाद
विज्ञापन

I
Iचचेरे भाई की ईंट मारकर हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेशी के बाद जेल भेज दिया है। हालांकि मामले में घरवालों ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया तो पुलिस ने खुद ही कराया था।I
I
I
Iखानपुर थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के अब्दीपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह और रतन सिंह दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों घर के ही पास एक घेर में बैठकर रविवार की रात को शराब का नशा कर रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। विवाद के दौरान रतन सिंह ने महेंद्र सिंह पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में महेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

I
Iखानपुर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत बताया कि मामले में आरोपी रतन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी के चलते पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रतन सिंह पड़ोस के गांव सिकंदरपुर में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने उस स्थान की घेराबंदी की जहां आरोपी छिपा हुआ था। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed