फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thanks for the successful completion of Urs

उर्स सकुशल संपन्न होने पर जताया आभार

Sun, 24 Oct 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Thanks for the successful completion of Urs
दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुसी ने साबिर पाक के 753वें सालाना उर्स की मुबारकबाद दी। साथ ही उन्होंने उर्स सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

साबिर पाक का 753वां सालाना उर्स मेला मेहंदी डोरी की रस्म के साथ शुरू हुआ था। अब उर्स की सभी मुख्य रस्में सकुशल संपन्न हो गईं। उर्स में दूर दराज से अकीदतमंदों ने शिरकत की। वही उर्स में लाखों की संख्या में देशभर से आए जायरीनों ने हिस्सा लिया। दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुसी ने उर्स की सभी रस्मों को संपन्न कराया। सज्जादानशीन ने उर्स के दौरान व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस का अभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

लाइन लीकेज होने से सड़क पर हुआ कीचड़
पिरान कलियर। कलियर दरगाह पहाड़ी गेट रोड पर पानी की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण सड़क पर कीचड़ जैसे हालात होने से राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बाबू, नौशाद, माजिद और महबूब आदि का कहना है कि उर्स शुरू होने से पहले से यह पानी की पाइप लाइनें लीकेज हो रही हैं। पानी की सप्लाई के साथ-साथ पानी का रिसाव शुरू हो जाता है और यह रिसाव पूरे दिन रहता है। इस कारण सड़क पर निरंतर पानी चलता रहता है। पानी के कारण उनकी दुकानों के आगे कीचड़ बन गया है। इस कारण ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग को कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जलसंस्थान के जेई हिमांशु त्यागी ने बताया कि प्लंबर को भेजकर लीकेज को ठीक कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed