फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Text material distributed to the students

छात्र छात्राओं को वितरित की पाठ्य सामग्री

Sun, 10 Apr 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Text material distributed to the students
बेस्ट फ्यूचर ट्रस्ट और उमर कमेटी की ओर से छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला पठानपुरा स्थित स्केलाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को पेंसिल बॉक्स, किताबें, पेन और अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बेस्ट फ्यूचर ट्रस्ट के अध्यक्ष यूसुफ उस्मानी ने कहा कि समय-समय पर ट्रस्ट इस तरह के कार्य करता है। इससे छात्रों का मनोबल बढ़ता है और वह मन लगाकर पढ़ाई करते हैं। इस दौरान करीब 37 छात्र-छात्राओं को पाठन सामग्री और प्रशस्तिपत्र दिए गए। उपाध्यक्ष नसीम राणा ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर फरमान मलिक, वसीम मलिक, हारिश मलिक, गुलफाम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed