फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tenders for the dargah contracts opened in Piran Kaliyar, five out of 19 approved

Roorkee News: पिरान कलियर में दरगाह के ठेकों के टेंडर खुले, 19 में से पांच स्वीकृत

Fri, 09 Jan 2026 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Tenders for the dargah contracts opened in Piran Kaliyar, five out of 19 approved
रुड़की तहसील सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दरगाह साबिर पाक, इमाम साहब और किलकिली साहब से जुड़े विभिन्न ठेकों के टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई। नीलाम समिति की ओर से कुल 19 ठेकों के टेंडर आमंत्रित किए गए थे लेकिन इनमें से केवल पांच ठेके ही स्वीकृत हो सके।
विज्ञापन




शेष 14 ठेकों पर या तो टेंडर नहीं आए या कोरम पूरा नहीं हो सका। सबसे महंगा ठेका दरगाह साबिर पाक में प्रसाद विक्रय करने की दुकान नंबर दो का रहा जो 1,31,85,786 रुपये में हाजी सलीम के नाम स्वीकृत हुआ। इसके अलावा दरगाह इमाम साहब में दानपात्र का ठेका 1,10,51,786 रुपये में हाजी नसीम के नाम, दरगाह इमाम साहब में प्रसाद विक्रय व प्राप्ति का ठेका 84 लाख 22 हजार 786 रुपये में हाजी सलीम के नाम, दरगाह साबिर पाक दुकान नंबर पांच का ठेका 12 लाख 51 हजार 786 रुपये में जहीर के नाम और दरगाह ईमाम साहब में जूता रखाई का ठेका 10 लाख 786 रुपये में हाजी सलीम के नाम स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन


नीलाम समिति ने सभी पांच ठेकों को स्वीकृत कर लिया गया है। तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि शेष 14 ठेकों पर ठेकेदारों ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई। कुछ ठेकों पर कोरम पूरा नहीं होने के कारण उन्हें स्वीकृत नहीं किया गया जबकि कुछ पर टेंडर ही प्राप्त नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि जिन ठेकों पर टेंडर नहीं हो पाए हैं उन्हें दोबारा निकाला जाएगा। तब तक इन व्यवस्थाओं को प्रतिदिन के आधार पर किराये पर संचालित किया जाएगा। साथ ही कुछ स्थानों पर दरगाह कर्मचारियों की तैनाती की गई है। तहसीलदार ने यह भी बताया कि पुराने बकाया ठेकेदारों के खिलाफ आरसी जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed