फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tender issued two years ago, road not constructed

Roorkee News: दो साल पहले जारी हुआ टेंडर, नहीं बनी सड़क

Fri, 20 Jun 2025 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tender issued two years ago, road not constructed

विज्ञापन
रुड़की। दो साल पहले 24 लाख का टेंडर जारी होने के बाद 500 मीटर की सड़क का निर्माण अधर में है। इसे लेकर क्षेत्र के लोग नगर निगम पहुंचे और मेयर से मुलाकात कर समाधान की मांग की। इसके बाद मेयर ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और समाधान के निर्देश दिए। नगर निगम के वार्ड नंबर 23 स्थित भूमियाखेड़ा क्षेत्र में नवंबर 2023 में 24 लाख की लागत से सड़क निर्माण का टेंडर जारी हुआ था। लेकिन ठेकेदार ने आज तक इस सड़क को बनाया ही नहीं। क्षेत्र के लोग कभी ठेकेदार तो कभी निगम के चक्कर काटते रहे। लेकिन कुछ नहीं हुआ। समस्या जस की तस है। इसे लेकर क्षेत्र निवासी कविता सैनी, अरुण कुमार, अनीता शर्मा, प्रवीन सैनी, योगेश सैनी, रामकुमार, संजीव कुमार, रजनीश सैनी आदि ने मेयर अनीता देवी अग्रवाल से मुलाकात की। जिसके बाद मेयर ने निरीक्षण कर जल्द टेंडर जारी कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed