फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ten years ago closed bridge for heavy vehicles is opened

दस साल से बंद पुल भारी वाहनों के लिए खोल दिया

Sat, 02 Jul 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 02 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
ten years ago closed bridge for heavy vehicles is opened
भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया पुल - फोटो : amarujala

विज्ञापन

कलियर-रुड़की मार्ग पर स्थित 164 साल पुराना जीर्णशीर्ण पुल एकबार फिर से भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। स्थिति यह है कि पुल के दोनों तरफ बड़े-बड़े पेड़ जमा हैं और नीचे की तरफ दरारें भी पड़ रही हैं। इसके बावजूद बिना मरम्मतीकरण के दोबारा से पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे पहले गुपचुप तरीके से भारी वाहनों की रोकथाम के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग भी तोड़ दी गई। इसके बाद पुल से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में खनन से भरे वाहन और अन्य भारी वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। 

रुड़की नगर निगम पुल से करीब एक किलोमीटर दूर कलियर मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर पिछले दस साल से अधिक समय से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी। इसके लिए पुल के पास ही मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर इसे संकरा कर दिया गया था, ताकि भारी वाहन प्रवेश ही नहीं कर सकें। इसके अलावा वहां पर जगह-जगह भारी वाहनों के लिए पुल प्रतिबंधित है का बोर्ड भी लगाया गया है, जो आज भी अंकित है। पुल पर उगे पेड़ और घास 164 साल पुराने जर्जर पुल के हालात बयां करने के लिए काफी है, इसके बावजूद प्रशासन की हीलाहवाली से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही खोल दी गई है। लगभग दो माह पहले गुपचुप तरीके से बैरीकेडिंग को तोड़ दिया गया। इसके बाद इस पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि प्रतिदिन  सुबह के समय यहां से सैकड़ों खनन से लदे वाहन गुजर रहे हैं। इसके अलावा दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। इसमें स्कूलों की बसें भी शामिल हैं, लेकिन खतरे के बावजूद पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग ने चुप्पी साध रखी है। अगर यही हाल रहा तो किसी दिन यह पुल हादसे का सबब बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी सिंचाई विभाग की सुनिए
रुड़की-कलियर मार्ग पर बना सोलानी एक्वाडक्ट 1852 में बनकर तैयार हुआ था। इसे बने करीब 164 साल हो गए हैं। पुराना होने के कारण पुल जर्जर हो चुका है। करीब दस साल पहले इस पर आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। इसके लिए मार्ग के बीच में बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी, जिसे किसी ने हटा दिया है। इसके बावजूद पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए कई बार स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखा गया है। 

-सीबी यादव, अधिशासी अभियंता, यूपी सिंचाई विभाग उत्तरी खंड गंगनहर

क्या कहते हैं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट 
पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद करने से यातायात की समस्या और गंभीर हो सकती है। विभाग की ओर से पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित नहीं की गई है। बोर्ड लगाने से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित नहीं हो जाती। वहां संभलकर चलने की बात कही गई है भारी वाहनों की आवाजाही बैन नहीं है। अगर विभाग की ओर से लिखकर दिया जाएगा कि पुल सिर्फ छोटे वाहनों के लिए है और भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित हैं तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
-मयूर दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed