फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Ten bucks behind the ice cream parlor loot

दस रुपये के पीछे लूटा आइसक्रीम पार्लर

Sat, 28 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 28 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ten bucks behind the ice cream parlor loot
पुलिस अधीक्षक प्रेस कांफ्रेंस में आइसक्रीम लूट का खुलासा करते हुए - फोटो : amarujala

विज्ञापन
आइसक्रीम पार्लर में लूट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूटपाट करने वाले पालीटेक्निक और इंजीनियरिंग के छात्र निकले। पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल व कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। छात्रों ने कुबूल किया कि उन्होंने आइसक्रीम के दाम 10 रुपये ज्यादा लेने पर दुकानदार से बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया था। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में पार्लर लूट का खुलासा किया।
सिविल लाइंस में डाकघर की बगल में आइसक्रीम पार्लर पर बीती 10 मई को तीन नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार संजय पर पेंचकस से हमला बोल दिया था। मारपीट करते हुए बदमाश पिस्टल के बल पर गल्ले से 15 हजार की नकदी भी लूटकर फरार हो गए थे। पूरा मामला पार्लर के सीसीटीवी में कैद होने पर पुलिस और एसओजी को इस मामले में शुरू से ही शक था कि लूटपाट करने वाले नौसिखिया हैं और छात्र हो सकते हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शुक्रवार की रात बोट क्लब रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनकी बाइक के बैग से दो पिस्टल और दो कारतूस, एक चाकू, एक पेचकस और करीब 5100 रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम यशश्री निवासी नगला इमरती, हाल निवासी राजेंद्र नगर गली नंबर 11 रुड़की, वरुण सिंह बिष्ट उर्फ काकू निवासी ग्रीन पार्क कालोनी दिल्ली रोड, मंगलौर और कपिल चौधरी उर्फ सुमित कुमार निवासी बंदरजुड़ा देवबंद सहारनपुर यूपी बताया। 
विज्ञापन

पूछताछ में कपिल चौधरी ने बताया कि तीन महीने पहले वह आइसक्रीम पार्लर पर आया था। उसने 30 रुपये वाली आइसक्रीम ली, मगर दुकानदार ने उससे 40 रुपये वसूले। इस बात पर कहासुनी होने पर उसने बदला लेने की ठानी और अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट व लूट कर दी। सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि यशश्री और वरुण सिंह बिष्ट शहर के अलग-अलग कॉलेज में पालीटेक्निक के छात्र हैं जबकि कपिल चौधरी इंटर पास करने के बाद इंजीनियरिंग की कोचिंग ले रहा है। तीनों संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते हैं। खुलासे के दौरान कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने दिया इनाम
पार्लर लूट की घटना का खुलासा करने पर आला अधिकारियों और व्यापारी नेताओं ने पुलिस टीम की सराहना की। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई गोविंद कुमार, एसओजी प्रभारी हरपाल सिंह, उपनिरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट, एसओजी उपनिरीक्षक एनके बचकोटी, एसओजी सिपाही चंद्रशेखर, जाकिर हुसैन, राजेश देवरानी, अशोक कुमार, महिपाल, रविन्द्र खत्री, विनोद कुमार, आशुतोष तिवारी, नितिन, अरविंद, चेतक सिपाही अकबर अली, राहुल और विजयपाल शामिल रहे।

बिनारसी के युवक से खरीदी पिस्टल
वरुण बिष्ट ने पुलिस को बताया कि उसने पिस्टल चुड़ियाला के बिनारसी गांव निवासी एक युवक से खरीदी थी। वरुण के मुताबिक युवक फिलहाल देवबंद जेल में है। वहीं आरोपियों के पास नाइन एमएम की पिस्टल मिलने से कई सवाल उठ रहे हैं। अमूमन इस पिस्टल का इस्तेमाल पेशेवर अपराधी करते हैं। बाजार में इसकी कीमत 30 हजार रुपये से शुरू होती है। महज दुकानदार से रंजिश का बदला लेने के लिए उन्होंने नाइन एमएम पिस्टल क्यों खरीदी। रंजिश के अलावा क्या उनका कोई और उद्देश्य भी हो सकता है। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि छात्रों को असलहा बेचने वाले बिनारसी के युवक की तलाश की जा रही है।


देर रात तक दुकान न खोलने की हिदायत
तीनों युवकों ने पार्लर से ग्राहकों के जाने और सुनसान होने पर देर रात घटना को अंजाम दिया था। जबकि पुलिस के साफ निर्देश हैं कि रात 10 बजे के बाद व्यापारिक प्रतिष्ठान न खोले जाएं। इस पर एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने दुकानदार को हिदायत दी कि देर रात तक दुकान न खोली जाए। उन्होंने कहा कि देर रात तक दुकान खोलने वाले अन्य दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed