{"_id":"27d4febda615217d40d96828daee26cc","slug":"tempo-overturned-on-the-highway-teenager-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर पलटा टेंपो, नीचे दबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर पलटा टेंपो, नीचे दबकर किशोर की मौत
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक लोडर टेंपो पलटने से उसके नीचे दबकर किशोर की मौत हो गई। प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। किशोर के सामने आने पर उसने अचानक ब्रेक लगाए। जिससे तिपहिया लोडर पलट गया। लोडर से सामान खाली कर किशोर को निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर मोहनपुरा निवासी फुरकान अहमद का 15 साल का बेटा शोएब बृहस्पतिवार की सुबह घर से हाईवे की तरफ निकला था। सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार लोडर सामने आ गया। लडख़ड़ाकर लोडर एक तरफ पलट गया और शोएब उसके नीचे दब गया।
विज्ञापन
आस पास के लोगों ने दौड़कर आनन फानन में लोडर से सामान बाहर निकाला और लोडर को उठाते हुए शोएब को बाहर निकाला। मगर शोएब तब तक दम तोड़ चुका था। भीड़ ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस व परिजनों को सूचना दे दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए लोडर चला रहा था। हाईवे पार कर रहे किशोर के बेहद नजदीक पहुंचने पर उसकी नजर सामने पड़ी और उसने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
रफ्तार तेज होने के कारण तिपहिया लोडर पलट गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। देर शाम तक परिजन पोस्टमार्टम कराने को लेकर दुविधा में थे। वहीं ड्राइवर पक्ष समझौते के प्रयास में भी जुटा था। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि लोडर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
किशोर की मौत के मामले में शाम के समय मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मृतक के पिता फुरकान ने अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ कोतवाली सिविल लाइंस में तहरीर दी। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लोडर नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।