फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Team reached village after four deaths, set up camp

चार मौतों के बाद गांव पहुंची टीम, लगाया कैंप

Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Team reached village after four deaths, set up camp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

चौली शहाबुद़्दीन गांव और मोहितपुर में तीन बच्चों समेत चार की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को होश आया। टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के लिए कैंप लगाया। कुल 143 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 11 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि टीम ने अन्य ग्रामीणों को दवाई वितरित की।

विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने की भी सलाह दी। क्षेत्र के गांव चौली शहाबुद्दीन में मंगलवार को राशिद के दस वर्षीय बेटे शारिक, रिजवाना समेत एक अन्य बच्चे और मोहितपुर गांव निवासी सुनील की नौ वर्षीय बेटी आयुषी की मौत हो गई थी। इससे ग्रामीणों में अभी भी दहशत है। मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव पहुंचकर स्वास्थ्य कैंप लगाकर जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही समेत मोहम्मद हसीन, आनंद गुप्ता, अमन गुप्ता, मयंक मलिक, अनुज चौहान और रामेंद्र कालरा गांव पहुंचे। यहां टीम ने गांव में ग्रामीणों की जांच के लिए कैंप लगाया। टीम ने ग्रामीणों को बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचने की भी सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed