फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teachers clashed for teaching tuition to children, fight

बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए भिड़े अध्यापक, मारपीट

Fri, 28 Jan 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers clashed for teaching tuition to children, fight
ट्यूशन के बच्चों को पढ़ाने को लेकर महिला अध्यापिका और एक अध्यापक आपस में भिड़ गए। अध्यापिका ने अध्यापक पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अध्यापक को बुलाकर पूछताछ की। माफी मांगने पर अध्यापिका ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोबारा विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी एक अध्यापिका ने पुलिस को बताया कि वह बच्चों को घर पर ही ट्यूशन पढ़ाती है। उनके घर के सामने ही एक अध्यापक भी ट्यूशन पढ़ाते हैं। आरोप है कि अध्यापक उनके यहां पढ़ने आने वाले बच्चों को बहकाने लगा। साथ ही अध्यापिका से ट्यूशन न पढ़कर अपने उनके पास ट्यूशन पढ़ने की बात कहने लगा। आरोप है कि वह अध्यापिका के बारे में भी बच्चों को गलत बताने लगा। इस पर कुछ बच्चों ने अध्यापिका से शिकायत की। आरोप है कि अध्यापिका ने विरोध किया तो अध्यापक ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। साथ ही अध्यापिका को ट्यूशन न पढ़ाने की धमकी दी। अध्यापिका ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अध्यापक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बाद में दोनों में सुलह हो गई। दोनों पक्षों को दोबारा विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed