फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Taking stock of the preparations for CM's program

सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Wed, 11 Aug 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Taking stock of the preparations for CM's program
खानपुर/लक्सर। जिलाधिकारी और एसएसपी ने खानपुर व दल्लावाला पहुंचकर 12 अगस्त को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधीनस्थों को सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने वर्ष 2015 में दल्लावाला में राजकीय महिला महाविद्यालय स्थापित कराया था। विधायक के आग्रह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 अगस्त को नए भवन का शिलान्यास करने दल्लावाला आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने खानपुर के राजेश पायलट मिनी स्टेडियम के पास केंद्रीय विद्यालय की भूमि पर बनाई जाने वाली हैलीपैड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी को हैलीपैड वाले मैदान के चारों ओर वायर या रस्से लगवाकर जंगली जानवरों से सुरक्षित करने के निर्देश दिए ताकि लैंडिंग के समय कोई पशु हैलीपैड पर न आ सके। इस दौरान सीओ बीएस चौहान, पशु चिकित्साधिकारी जीएस सिंह, लोनिवि के एसडीओ ललित मोहन बिष्ट और खानपुर एसओ अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed