{"_id":"616715999038ed0b7d6950c6","slug":"take-seriousness-about-security-in-festive-season-roorkee-news-drn393292312","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘त्योहारी सीजन में सुरक्षा को लेकर बरतें गंभीरता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘त्योहारी सीजन में सुरक्षा को लेकर बरतें गंभीरता’
विज्ञापन
झबरेड़ा थाने में लोगों की बैठक लेते सीओ।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतने के साथ ही पुलिस चौकसी के इंतजाम कर रही है। प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है।
बुधवार को मंगलौर कोतवाली में त्योहारी सीजन को लेकर सीओ पंकज गैरोला ने व्यापारियों और गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में दशहरा, ईद मिलादुन्नबी और महर्षि वाल्मीकि की जयंती है। इसके बाद दीपावली का त्योहार है। पुलिस ने त्योहारी सीजन को लेकर पूरी तरह से कमर कस ली है। सभी लोगों को त्योहार आपस में मिलजुल कर मनाने चाहिए, जिससे आपसी सौहार्द कायम होता है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में यातायात पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि सरकार की कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही त्योहार मनाया जाए। छिटपुट घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए ताकि वक्त रहते पुलिस मौके पर पहुंचकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।
सीओ ने कहा कि क्षेत्र की फिजा खराब करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी और पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने कहा कि पुलिस जनता के लिए हर समय तैयार है। कोई भी व्यक्ति क्षेत्र में अशांति पैदा करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान एसएसआई रफत अली, उपनिरीक्षक शहजाद अली, कर्मवीर सिंह, मेराज आलम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर शमशाद अली, पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, नरेंद्र शर्मा, प्रद्युम्न अग्रवाल, सभासद अहसान, इकरामुल हक फारुकी, कलीम और मसरूर मौजूद रहे।