फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Take care while keeping the gas cylinders

गैस सिलिंडर रखते समय ये बरतें सावधानी-

Thu, 12 Nov 2020 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Take care while keeping the gas cylinders
अगर आपके घर में भी गैस सिलिंडर पर खाना बनता है तो अतिरिक्त सावधानियां बरतकर हादसों से काफी हद तक बच सकते हैं। खास बात यह है कि सिलिंडर पर ही कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं, जिन्हें अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की अवधि अधिकतम 10 साल होती है। समयसीमा खत्म होने पर सिलिंडर रिफलिंग के बाद कभी भी फट सकता है। ऐसे में जब भी सिलिंडर आए तो इसकी वैधता जरूर जांच लें।
विज्ञापन

दिपाली गैस एजेंसी के मालिक वाईपी सिंह बताते हैं कि एलपीजी सिलिंडर में तीन पत्तियां लगी रहती हैं। दो पत्तियों पर सिलिंडर का वजन और तीसरी पत्ती पर कुछ नंबर लिखे होते हैं। ये वास्तव में सिलिंडर की एक्सपायरी डेट होती है, जिसे चेक कर लेना चाहिए। चूल्हे और गैस सिलिंडर में लगी सुरक्षा पाइप का अहम रोल होता है। सुरक्षा पाइप 1.5 मीटर से ज्यादा लंबी या इससे छोटी नहीं होनी चाहिए। पांच साल के बाद सुरक्षा पाइप को बदल देना चाहिए। सुरक्षा पाइप में पांच तरह की परतें इसे सुरक्षित बनाती है। हमेशा चूल्हे को ऊपर रखें और गैस सिलिंडर नीचे होना चाहिए। सिलिंडर के आसपास कोई ज्वलनशील पदार्थ या फिर बिजली उपकरण नहीं होने चाहिए। रेगुलेटर को लेकर भी अक्सर लोग सावधानी नहीं बरतते हैं। रेगुलेटर उसी कंपनी का होना चाहिए, जिस कंपनी का सिलिंडर हैं। कंपनी सिलिंडर के मुताबिक ही रेगुलेटर का निर्माण करती हैं। समय-समय पर चूल्हे की सर्विस भी कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed