फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Take a hands before the arrest of supporters champion

समर्थकों की गिरफ्तारी से पहले चैंपियन ने खींचे हाथ

Sat, 09 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Sat, 09 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Take a hands before the arrest of supporters champion
पदयात्रा के दाौारान हरीश्‍ा रावत। - फोटो : अमर उजाला

रुड़की। निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की शुक्रवार को खानपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा को लेकर टकराव की स्थित पुलिस-प्रशासन की सूझबूझ से टल गई। एसएसपी और डीएम के हस्तक्षेप के बाद पदयात्रा से पहले ही चैंपियन समर्थकों ने विरोध के लिए लगाया गया अपना टेंट उठा लिया। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा संपन्न हुई। इससे पहले ढंढेरा में आयोजित सभा के दौरान हरीश रावत ने फिर भाजपा और बागी विधायकों पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार को विश्वास मत से एक दिन पहले राष्ट्रपति शासन लगाने की क्या आवश्यकता पड़ी। बागी विधायकों को उनके क्षेत्र की जनता आने वाले विधानसभा में जवाब देगी।

विज्ञापन


खानपुर क्षेत्र में ढंडेरा से लंढौरा कांग्रेसियों की पदयात्रा को लेकर कई दिनों से सियासी पारा चढ़ा हुआ था। एक ओर कांग्रेसियों की ओर से जोरशोर से पदयात्रा की तैयारी चल रही थी। दूसरी ओर खानपुर विधायक प्रणव चैंपियन के समर्थक भी विरोध के लिए कमर कसे हुए थे। दोनों तरफ से चल रही बयानबाजी को लेकर पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूले हुए थे। शुक्रवार को पदयात्रा के मद्देनजर चैंपियन के समर्थक बड़ी संख्या में लंढौरा में जमा हुए थे। साथ ही टेंट लगाकर पदयात्रा आने पर काले झंडे दिखाने की पूरी तैयारी की गई थी। इतना ही नहीं पदयात्रा के दौरान अंडे और टमाटर फेंके जाने की भी पूरे क्षेत्र में चर्चा थी। इसको लेकर सुबह से ही पूरे जिले की फोर्स रुड़की में एकत्रित की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर आवश्यक रणनीति भी तैयार की थी।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी चैंपियन से वार्ता की। साथ ही विरोध रोकने या फिर एहतियातन गिरफ्तारी की बात रखी। उसके बाद चैंपियन ने विरोध निरस्त कर दिया। कार्यकर्ताओं को भी वहां से हटने के निर्देश दिए। टकराव चलने पर पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। शाम पांच बजे के करीब ढंडेरा से यात्रा शुरू हुई। यहां लोगों को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि आखिर विश्वास मत हासिल करने से एक दिन पहले केंद्र सरकार को राष्ट्रपति शासन लगाने की क्या आवश्यकता पड़ी। उन्होंने कहा कि आज भी विधानसभा में उन्हें बहुमत हासिल है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए जनता से जवाब देने की अपील की। बागी विधायकों पर उन्होंने कहा कि उनकी हमें परवाह नहीं कारण कि जनता हमारे साथ है। इस अवसर पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
लंढौरा में हजारों समर्थक मौजूद थे। जिसे देखकर पुलिस प्रशासन के हाथपांव फूल गए थे। इसके बाद जिलाधिकारी और एसएसपी के अनुरोध पर हमने विरोध कार्यक्रम स्थगित कर दिया। हरीश रावत की ओर से सहानुभूति एकत्रित करने का प्रयास सफल नहीं होगा। खानपुर विधानसभा की जनता इसका जवाब देगी।
...कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, विधायक खानपुर

तनाव और अनहोनी को देखते हुए मैंने और एसएसपी ने प्रणव सिंह चैंपियन से बात कर विरोध स्थगित करने का अनुरोध किया था। साथ ही ऐसा नहीं करने पर एहतियातन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की बात भी उनके सामने रखी। इस पर उन्होंने सोच कर जवाब देने की बात कही, उसके बाद विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
....हरबंस सिंह चुग, डीएम हरिद्वार

लंढौरा में संबोधन से पहले बिजली गुल
लंढौरा में भी हरीश रावत के संबोधन की पूरी तैयारी की गई थी, लेकिन संबोधन शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। ऐसे में लेागों में चरचा रही कि चैंपियन ने ही समारोह स्थल की बिजली गुल कराई है।

मोदी और शाह ने की लोकतंत्र की हत्या : किशोर
रुड़की। खानपुर क्षेत्र में ढंडेरा से लंढौरा तक कांग्रेस की पदयात्रा से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में राज्य कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। साथ ही इसके लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद पदयात्रा के दौरान भी किशोर उपाध्याय ने अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी को महाठग करार दिया।

रुड़की सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने राज्य की गरिमा को कलंकित किया है। साथ ही कांग्रेस के बागी विधायकों ने भी पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। जिसका उन्हें हिसाब देना होगा। इसी उद्देश्य से बागी विधायकों के क्षेत्र में कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा का निर्णय लिया है। नौ से 18 अप्रैल तक मशाल जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और बागियों के खिलाफ आंदोलन को एक निश्चित मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।


जिससे भविष्य में किसी पार्टी का विधायक इस तरह के कदम न उठा सके। इससे पहले रुड़की आते समय बीएसएम तिराहे से पहले कांग्रेस नेता विकास त्यागी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का स्वागत किया। पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन, चौधरी राजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, रश्मि चौधरी, कलीम खान, संजय पालीवाल, राजपाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed