फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Swords drawn to remove the electoral office

चुनावी दफ्तर हटाने को खिंची तलवारें

Tue, 31 Jan 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 31 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बीटीगंज में भाजपा और कांग्रेस के कार्यालय आमने-सामने खुलने के बाद इसे हटाने के निर्देश पर दोनों समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया है। मंगलवार देर शाम तक इसको लेकर गहमागहमी बनी रही। टकराव की आशंका को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने दोनों पक्षों को कार्यालय हटाने के निर्देश दिए। बावजूद कार्यालय नहीं हटे।

 बीटीगंज में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चंद जैन और भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा ने आमने-सामने चुनावी कार्यालय खोला है। एक ही दिन दोनों पार्टी प्रत्याशी के कार्यालय खुलने के बाद से दोनों के समर्थकों में गहमागहमी चल रही है। टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पिकेट भी बनाई। उसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने तनाव की आशंका जाहिर करते हुए दोनों के समर्थकों में टकराव का अंदेशा जताया।
विज्ञापन


इस पर हरकत में आए निर्वाचन अधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने दोनों प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से बीटीगंज से कार्यालय हटाने के निर्देश दिए। सुबह दोनों पक्षों को इसकी जानकारी मिली तो सियासी माहौल गरमा गया। निर्वाचन अधिकारी के सामने दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी, लेकिन दोनों उन्होंने कार्यालय हटाने के निर्देश जारी किए। मंगलवार देर शाम तक निर्वाचन अधिकारी की ओर से पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। आमने-सामने कार्यालय होने और तनाव के लिए दोनों पक्ष एक-दूसरे पर निशाना साधते रहे। देर शाम तक इसको लेकर गहमागहमी होती रही, लेकिन किसी पक्ष की ओर से कार्यालय नहीं हटाया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि निर्वाचन अधिकारी की ओर से कार्यालय हटाने के निर्देश देने के बाद भी कार्रवाई क्यों और किसके दबाव में नहीं की गई। इस संबंध में देर शाम निर्वाचन अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन ही नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed