{"_id":"68e6a52a1ff371da0c017c32","slug":"suspicious-fever-wreaks-havoc-in-mundlana-three-dead-roorkee-news-c-5-1-drn1027-807339-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मुंडलाना में संदिग्ध बुखार का कहर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मुंडलाना में संदिग्ध बुखार का कहर, तीन की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडलाना व सिकंदरपुर मवाल में बुखार ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को मुंडलाना गांव में एक महिला की बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई है। तीन दिन में तीन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। 30 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में बताए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में न पहुंचने पर लोगों में रोष व्याप्त है।
मंगलौर क्षेत्र के मुंडलाना व सिकंदरपुर मवाल गांव में संदिग्ध बुखार ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। एक हफ्ते से क्षेत्र में बुखार फैल रहा है। यहां 30 लोग वर्तमान में भी बुखार से पीड़ित है। बहुत से लोगों ने निजी लैबों में बुखार की जांच कराई तो ग्रामीणों के मुताबिक जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया गया कि बुधवार को संदिग्ध बुखार की चपेट में आई राव इसरार की पत्नी ने हायर सेंटर में दम तोड़ दिया है।
दो दिन पूर्व मुंडलाना के रतन सिंह की बेटी की मौत हुई थी। वहीं सिकंदरपुर निवासी ओमबीर का नाबालिग बेटा भी बुखार की जद में आकर दम तोड़ चुका है। मृत महिला के परिजनों ने बताया कि महिला को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। उसका इलाज गांव के ही एक चिकित्सक से हालत में सुधार नहीं आया तो उसे हायर सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने जांच में पाया कि महिला कि प्लेटलेट्स बहुत कम रह गई है और उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि वर्तमान में 24 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। इनमें से अधिकतर ग्रामीणों का इलाज गांव में कराया जा रहा है जबकि 24 से अधिक ग्रामीणों को अलग-अलग निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मुंडलाना ग्राम प्रधान पति कंवर सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गांव के लोग बुखार की चपेट में है। अब एक और महिला की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सूचना देने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है। बुधवार को उन्होंने सीएमओ को पत्र भेज कर पूरे मामले से अवगत कराया है। एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार वर्मा का कहना है मुंडलाना व सिकंदरपुर मवाल गांव में बुखार से हुई मौत की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेज कर जांच शिविर लगाया जाएगा।