{"_id":"6283b70b0f97536d40512730","slug":"surat-e-hal-energy-corporation-office-roorkee-news-drn4119830181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटकते रहे फरियादी नहीं मिले अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटकते रहे फरियादी नहीं मिले अधिकारी
विज्ञापन
ऊर्जा निगम में लेटलतीफी का बोलबाला है। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार को विद्युत वितरण खंड ग्रामीण कार्यालय में देखने को मिला। यहां 10:30 बजे तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद नहीं था। फरियादी कार्मिकों के इंतजार में इधर-उधर भटक रहे थे।
सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी बुरी तरह हावी है। ऊर्जा निगम भी इससे अछूता नहीं है। मंगलवार को कलियर निवासी सुरेंद्र कुमार, मेहताब, सुलेमान आदि विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के कार्यालय में बिल ठीक करवाने पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था। एक बार को वह कार्यालय में अवकाश समझकर लौटने लगे। इसी बीच सफाईकर्मी को कुर्सियां साफ करते देख कार्यालय खुलने की जानकारी मांगी। पता चला कि कार्यालय खुलेगा लेकिन कार्मिकों के पहुंचने का कोई समय नहीं है। ऐसे में फरियादी इंतजार में बैठ गए लेकिन 10:30 बजे तक भी कार्यालय में कोई नहीं पहुंचा।
धनौरी निवासी सावेज आलम और इकराम भी अपने बिल की गड़बड़ी को ठीक करवाने कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि चार दिन से कार्यालय में भटक रहे हैं। शनिवार को अवकाश के बाद सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के बाद मंगलवार को भी कार्यालय सुबह सुनसान पड़ा था। ये स्थिति तब है जब डीएम ने लिखित में स्पष्ट आदेश किए हुए हैं कि अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक हर स्थिति में कार्यालय में पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुननी हैं। वहीं विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने बताया कि मंगलवार को वे तहसील दिवस में चले गए थे। अमूमन समय से कर्मचारी और अन्य अधिकारी कार्यालय पहुंच जाते हैं। मंगलवार को लेट क्यों पहुंचे। इस मामले में जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
‘1912 नंबर का इस्तेमाल करें उपभोक्ता’
विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने बताया कि छोटी-छोटी शिकायतों को लेकर उपभोक्ता भीषण गर्मी में कार्यालय पहुंचकर परेशान होते हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री नंबर-1912 जारी किया हुआ है। कोई भी उपभोक्ता इस नंबर पर फोन कर अपनी समस्या बता सकता है। फोन पर उपभोक्ताओं की शिकायत रजिस्टर कर ली जाएगी और उसका तुरंत निस्तारण भी किया जाएगा।