फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sunshine Chame Out After Five Days, Temperature Rose, People Got Relief

Roorkee News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, नौ को करना पड़ा रद्द

Sun, 05 Jan 2025 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sunshine Chame Out After Five Days, Temperature Rose, People Got Relief

विज्ञापन




ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी बढ़ गया है। कोहरे के कारण दृष्टया बेहद कम हो गई है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे की वजह से शनिवार को कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। वहीं नौ ट्रेनों को रद्द करना पड़। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करते रहे।




शनिवार को घना कोहरा छाने के चलते पुरी-योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 10 घंटे, बांद्रा मुंबई-हरिद्वार एक्सप्रेस व सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस 6-6 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, मदुरई-चंडीगढ़ सुपरफास्ट व अमृतसर-जयनगर, शहीद एक्सप्रेस 4-4 घंटे, कोटा-देहरादून नंदा देवी एसी सुपरफास्ट, ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस, मुरादाबाद-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस 3-3 घंटे, नई दिल्ली-देहरादून, शताब्दी एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस, अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस, गोरखपुर-देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस व अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 2-2 घंटे देरी से चली।
विज्ञापन




जबकि, अमृतसर-हावड़ा, मेल एक्सप्रेस, अमृतसर-हरिद्वार, जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस, हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश, दून एक्सप्रेस, फिरोजपुर कैंट-धनबाद, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-सहारनपुर, नौचंदी एक्सप्रेस, लखनऊ चारबाग-चंडीगढ़ सुपरफास्ट, जम्मूतवी-वाराणसी, बेगमपुरा एक्सप्रेस, भागलपुर-जम्मूतवी, अमरनाथ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ, एक्सप्रेस व देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन 1-1 घंटे लेट हुई। यात्री अनंतराम, बालेराम, सचिन कुमार, जया ने बताया कि ट्रेन पकड़ने के लिए पांच से छह घंटे इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







इन ट्रेनों को करना पड़ा रद्द

कोहरे के कारण हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, जयनगर से अमृतसर, क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस, जम्मूतवी-बरौनी, मौर्यध्वज एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर, क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-योगनगरी ऋषिकेश, हेमकुंड एक्सप्रेस, अमृतसर-लालकुंआ, लालकुंआ एक्सप्रेस, अमृतसर-देहरादून, देहरादून एक्सप्रेस, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट व पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed