फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sunshine came out after five days, temperature rose, people got relief

Roorkee News: पांच दिन बाद निकली धूप, तापमान में उछाल, लोगों को मिली राहत

Sun, 05 Jan 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sunshine came out after five days, temperature rose, people got relief

विज्ञापन
पांच दिन बाद शनिवार को सूरज के दर्शन हुए और अच्छी धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिल गई है। लोगों ने भी दिनभर धूप का आनंद लिया। अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की दर्ज की गई है।




पिछले कुछ दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का बुरा हाल किया हुआ था। 29 दिसंबर के बाद धूप नहीं निकली थी। हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। जिससे लोग दिनभर ठिठुर रहे थे। शनिवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे यह छंटने लगा और दोपहर करीब 12 बजे धूप निकल आई। सूरज को देखकर लोगों के चेहरे भी खिल गए। हालांकि धूप में काफी तपिश भी थी। कई दिन बाद निकली धूप में लोगों ने कपड़े धोकर भी सुखाए।
विज्ञापन




इधर, मौसम अच्छा होने का असर बाजार पर भी नजर आया। बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान शुक्रवार को मुकाबले 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed