{"_id":"69249f35cfa93403f0009eb0","slug":"sugarcane-slips-are-not-being-received-on-mobile-phones-on-time-roorkee-news-c-5-1-drn1027-842135-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मोबाइल फोन पर समय से नहीं मिल रहीं गन्ना पर्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मोबाइल फोन पर समय से नहीं मिल रहीं गन्ना पर्चियां
विज्ञापन
क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लक्सर गन्ना समिति की ओर से पर्चियां मोबाइल फोन पर भेजे जाने में हो रही परेशानियों की शिकायत की है। किसानों का आरोप है कि उनके मोबाइल फोन पर गन्ना पर्चियां नहीं मिल रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से समस्या का समाधान कि जाने की मांग की है।
क्षेत्रीय किसान कुशल पाल, मदन सिंह, कर्म सिंह, अश्वनी तंवर, बालिंदर, चंद्रपाल, रतन सिंह आदि किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि लक्सर गन्ना समिति ने कुछ समय पहले से किसानों के मोबाइल पर गन्ना पर्चियां एसएमएस के रूप में भेजने की व्यवस्था की थी।
किसानों का आरोप है कि कुछ दिन से उनकी गन्ना पर्चियां मोबाइल फोन पर नहीं आ रही हैं। इससे उन्हें गन्ना पर्चियों की जानकारी नहीं हो पा रही है और वह गन्ना छिलाई समय पर नहीं कर पा रहे हैं। जब तक गन्ना पर्चियों का पता लगता है तब तक तिथि पूरी हो जाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गन्ना पर्चियां वितरण में हो रही समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। वहीं लक्सर गन्ना समिति सचिव सूरजभान सिंह का कहना है कि फिलहाल तक ऐसी समस्या की जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --