फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   BKU Patels farmers meeting falls victim to rain; postponed

Roorkee News: बारिश की भेंट चढ़ी भाकियू पटेल की किसान पंचायत, स्थगित

Fri, 16 Oct 2026 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
BKU Patels farmers meeting falls victim to rain; postponed
गन्ना मूल्य की घोषणा, स्मार्ट मीटर पर रोक, फसल मुआवजा और विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (पटेल) की ओर बुलाई गई किसान पंचायत मौसम की भेंट चढ़ गई। बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर तक बारिश के कारण पंचायत को स्थगित करना पड़ा। संगठन के पदाधिकारियों ने शीघ्र आंदोलन को लेकर नए सिरे से रणनीति बनाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

भाकियू पटेल ने अपनी 15 मांगों को लेकर पिछले दिनों शासन प्रशासन को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा था। प्रशासन पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए 15 अक्तूबर को लक्सर में ट्रक यूनियन पर महापंचायत बुलाई गई थी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कीरत सिंह ने बताया कि पंचायत में लक्सर क्षेत्र के अलावा दूसरे शहरों से भी किसानों को पहुंचना था। किसान पंचायत के लिए निकल पड़े थे लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण किसान व आमजन को होने वाली परेशानी के मद्देनजर फिलहाल आयोजन को स्थगित करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर नए सिरे से आंदोलन की रणनीति तैयार कर तारीख का एलान किया जाएगा। वहीं, पंचायत को लेकर पुलिस - प्रशासन की ओर से भी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed