फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sugarcane procurement started at 83 purchasing centers

83 गन्ना क्रय केंद्रों पर शुरु हुई गन्ने की खरीद

Mon, 08 Nov 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane procurement started at 83 purchasing centers
लक्सर शुगर मिल से जुड़े 83 क्रय केंद्र पर गन्ना खरीद शुरू होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। पहले ही दिन बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंचे। वहीं, चीनी मिल 11 नवंबर से गन्ना पेराई शुरू करेगी।
विज्ञापन

लक्सर चीनी मिल ने अभी तक गन्ने की पेराई शुरू नहीं की है। इस बीच सोमवार को चीनी मिल से जुड़े 83 क्रय केंद्र पर गन्ने की खरीद शुरू कर दी गई है। बड़ी संख्या में किसान बुग्गियों और ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर क्रय केंद्र पहुंचे। शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक पवन ढींगरा ने किसानों से मिल की ओर से पर्चियां जारी होने के बाद ही गन्ने की छिलाई करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मिल ने 54 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया है। सोमवार से 83 क्रय केंद्रों पर गन्ना खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, गन्ना विकास समिति के सचिव सूरजभान सिंह का कहना है कि गन्ना इंडेंट जारी कर दिए जाने के बाद समिति अब किसानों को पर्चियां वितरित करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed