{"_id":"607095308ebc3ec4840c7310","slug":"sugarcane-payment-will-be-resolved-soon-owner-roorkee-news-drn376100870","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान का जल्द होगा समाधान : स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान का जल्द होगा समाधान : स्वामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के रुड़की पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही इकबालपुर शुगर मिल से बकाया गन्ना भुगतान जल्द दिलवाने की मांग की। गन्ना राज्यमंत्री ने जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
शुक्रवार को मालवीय चौक स्थित भाजपा नेता प्रमोद चौधरी के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत किया। गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार जिले का 85 फीसदी किसान गन्ने की खेती करता है। गन्ना भुगतान समय से नहीं होना, घटतौली, पर्ची आदि का नहीं मिलना उनकी प्रमुख समस्याएं हैं। इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया गया है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य कर रही है और किसानों को इसका लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जुटने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा भाजपा सरकार में हर वर्ग के लिए कार्य हुए हैं। हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, चौधरी गजेंद्र सिंह, हरीश शर्मा, विजेंद्र चौधरी, योगेश त्यागी, सुबोध राकेश, सुशील चौधरी मौजूद रहे।