फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sued four including husband

पति समेत चार पर मुकदमा

Thu, 09 Mar 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर Updated Thu, 09 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र की एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने तथा जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में पति सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने ससुर पर भी  आरोप लगाएं है।
विज्ञापन


थाना मंगलौर के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2015 को दाबकी कलां निवासी पारस कुमार पुत्र अजब सिंह के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि 7 तारीख की रात को उसका ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर ससुर ने महिला के साथ मारपीट की । तहरीर के अनुसार जब महिला ने अपने पति को यह बात बताई तो आरोप है कि उसके पति ने अपनी माता व बहन के साथ मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की है। वहीं गले में चुन्नी डालकर हत्या का प्रयास किया गया है। लेकिन महिला किसी तरह बच निकली। जिसके बाद महिला किसी तरह ससुराल से निकलकर परिजनों संग कोतवाली पहुंची और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुर अजब सिंह, पति पारस, सास व नंद के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed