फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sudan student found corona infected in IIT Roorkee

आईआईटी में सूड़ान का छात्र कोरोना पॉजीटिव

Sat, 09 Oct 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Sudan student found corona infected in IIT Roorkee
आईआईटी रुड़की में सूडान निवासी एमटेक का छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया है जबकि विदेश से आए चार अन्य छात्रों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना संक्रमित विदेशी छात्र को संस्थान में ही आइसोलेट कर उसके संपर्क में आए छात्रों और स्टाफ को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की में एमटेक की पढ़ाई कर रहा सूडान का एक छात्र 28 सितंबर को भारत पहुंचा था। चूंकि, वह विदेश से आया था और उसकी तबीयत भी खराब थी, इसलिए उसे संस्थान पहुंचते ही क्वारंटीन कर दिया गया था। उसके साथ आए चार अन्य विदेशी छात्रों को भी क्वारंटीन किया गया था। सूडान के छात्र की तबीयत में सुधार नहीं होने पर सात अक्तूबर को उसकी आरटीपीआर जांच कराई गई। साथ ही अन्य चार विदेशी छात्रों का भी सैंपल लिया गया। इसमें सूडान के छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि आईआईटी रुड़की के सूडान निवासी छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसके साथ चार अन्य छात्र भी विदेश से आए थे, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि विदेश से आने के चलते पांचों छात्रों को आईआईटी प्रबंधन ने क्वारंटीन किया था। सातवें दिन उनकी कोविड जांच कराई गई। संक्रमित छात्र क्वारंटीन था, इसलिए उसके किसी के संपर्क में आने की संभावना बेहद कम है। फिर भी उन सभी की सूची तैयार करा रहे हैं, जो छात्र के आसपास रहते हैं ताकि यदि किसी कारण से कोई संक्रमित हो भी गया हो तो समय रहते पता लग सके। आईआईटी मीडिया सेल ने भी एक विदेशी छात्र के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed