फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students took oath to protect the constitution

भारतीय संविधान ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया

Sat, 27 Nov 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Students took oath to protect the constitution
मदरहुड विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं। - फोटो : ROORKEE
मदरहुड विश्वविद्यालय के विधि संकाय की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान देश की महान विभूतियों को याद करते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने संविधान की रक्षा की शपथ ली। साथ ही 26/11 के शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह संविधान केवल भारतवर्ष को एक सूत्र में पिरोने का ही कार्य नहीं करता, बल्कि यह समस्त नागरिकों को कर्त्तव्यनिष्ठा, समर्पण, सच्चाई और अनुशासन पर चलने की सीख भी देता हैै। इस दौरान एकेडमिक अफेयर्स निदेशक डॉ. वीके सिंह ने कहा कि सभी व्यक्तियों को एक दूसरे के मूल अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर विधि संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. जय शंकर प्रसाद श्रीवास्तव ने संविधान रक्षा की शपथ दिलाई। ऑनलाइन व्याख्यान में मुख्य वक्ता भारतीय विधि संस्थान के प्रो. अनुराग दीप ने संविधान के विकास व उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ. नित्यानंद पांडेय, सपना सिंह, व्यंजना सैनी, विनेश शिवा, रेनू तोमर, दिव्या वर्मा, कनिका जोशी व प्रतिभा मलिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक तान्या सिंह और कनिका जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed