फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students presented a glimpse of Indian culture in the annual festival.

Roorkee News: वार्षिकोत्सव में छात्रों ने पेश की भारतीय संस्कृति की झलक

Thu, 27 Nov 2025 07:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 27 Nov 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Students presented a glimpse of Indian culture in the annual festival.
सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, रुड़की में वार्षिक समारोह ‘उद्गम’ का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, रुड़की ने अपनी दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वार्षिक समारोह उद्गम का आयोजन किया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम सेलिब्रेटिंग भारत यूनिटी इन डाइवर्सिटी रही, इसके तहत छात्रों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की संस्कृति और नृत्य शैलियां आकर्षण का केंद्र रही। इसमें 250 से अधिक छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को जम्मू-कश्मीर की शान, कर्नाटक की शास्त्रीय विरासत, राजस्थान के रंगीन लोकनृत्य, मणिपुर की समृद्ध परंपरा सहित कई राज्यों की सांस्कृतिक यात्रा कराई। इन प्रस्तुतियों ने वसुधैव कुटुम्बकम के मूल संदेश को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुड़की मेयर अनिता अग्रवाल ने की। संचालक रुचिर गुप्ता, डॉ. रमिता गुप्ता, कुसुम गुप्ता और जयपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स के असिस्टेंट जनरल मैनेजर नारायण चौबे ने किया। प्रधानाचार्या सुषमा नेगी ने स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर सभी को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed