{"_id":"6a9716bb4471a415d2091ac5","slug":"students-learn-financial-literacy-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1056123-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छात्रों ने सीखी वित्तीय साक्षरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छात्रों ने सीखी वित्तीय साक्षरता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्बिशन पब्लिक स्कूल के छात्रों को स्कूल प्रबंधन की ओर से झबरेड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बैंक प्रबंधक राजबीर ने छात्रों से संवाद कर उन्हें बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी।
छात्रों को धन जमा एवं निकासी, बैंक खाता खोलने व संचालन, बैंक फॉर्म भरने, एटीएम, डेबिट कार्ड और डिजिटल बैंकिंग की प्रक्रिया समझाई गई। इसके अलावा ऋण, ईएमआई, ऋण आवेदन, केवाईसी, आवश्यक बैंकिंग दस्तावेज, बैंकिंग सुरक्षा और सुरक्षित वित्तीय व्यवहार के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्रों को यूपीआई और आधुनिक डिजिटल भुगतान प्रणाली के बारे में भी बताया गया। विद्यालय की निदेशक सोनम रॉस पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति और सीबीएसई के दिशा निर्देशों के अनुरूप छात्रों को व्यवहारिक शिक्षा देने के उद्देश्य से भ्रमण कराया गया। किताबों की पढ़ाई के साथ व्यवहारिक ज्ञान मिलने से छात्रों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आता है। संवाद