फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students involved in 19 teams from across the country engaged in solving hardware problems

यार्डवेयर समस्याओं के समाधान में जुटे देशभर से 19 टीमों में शामिल छात्र

Sun, 28 Aug 2022 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Students involved in 19 teams from across the country engaged in solving hardware problems
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन -2022 के अंतर्गत नोडल सेंटर बनाए गए नोडल सेंटर में देश भर के विभिन्न राज्यों से भाग ले रही 19 टीमों ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर काम किया। संस्थान में प्रतियोगी टीमें हार्डवेयर की समस्याओं के समाधान पर आधारित मॉडल तैयार कर रही हैं। इस प्रतियोगिता का सोमवार को समापन होगा। जिसमें प्रथम तीन विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन -2022 देशभर के 75 नोडल सेंटरों पर तकनीक आधारित प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिसमें से उत्तराखंड में आईआईटी रुड़की को नोडल सेंटर बनाया गया है। नोडल अधिकारी आईआईटी प्रोफेसर संजय उपाध्याय ने बताया कि आईआईटी में हार्डवेयर की समस्या के समाधान के लिए विभिन्न राज्यों से 19 टीमें भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि टीमें पांच थीम पर अपने-अपने मॉडल और प्रोजेक्ट बना रही है। इन प्रोजेक्ट का मूल्यांकन ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन नई दिल्ली की टीम कर रही है। प्रतियोगी छात्रों को आईआईटी की अत्याधुनिक ट्रिकिंग लैब के अलावा विभिन्न लैब की सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। साथ ही आईआईटी फैकल्टी भी सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि हैकाथॉन के लिए 52 संस्थाओं की ओर से समस्याएं चिह्नित की गई थी। जिन पर छात्र अपने प्रोजेक्ट और मॉडल के जरिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम को आयोजित समापन समारोह में प्रतियोगी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed