फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students got bad keyboard in the exam, uproar

परीक्षा में छात्रों के मिले खराब की-बोर्ड, हंगामा

Wed, 03 Nov 2021 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students got bad keyboard in the exam, uproar
भगवानपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भगवानपुर किशनपुर के समीप स्थित एक संस्थान में कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (एसएससी-सीएचएल) के दौरान कंप्यूटर लैब में छात्रों को दिए गए कंप्यूटर के की बोर्ड और माउस खराब हो गए। छात्रों ने हंगामा करने के बाद प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को किशनपुर के समीप स्थित एक उच्च शिक्षण संस्थान में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कराई गई संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर की परीक्षा का आयोजन कराया गया था। इसमें यूपी और राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों के छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्र अंकुर पंवार, रोहित, मीना कुमारी, मोहित सैनी और तरुण कुमार आदि ने भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी परीक्षा के समय कंप्यूटर लैब नंबर चार और पांच में कंप्यूटर के की बोर्ड खराब थे, जो ठीक से काम नहीं कर रहे थे। शिकायत करने पर संस्थान ने फिर से खराब की बोर्ड बदलकर दे दिए। इस पर फिर से शिकायत की गई तो प्रबंधन के लोगों ने इसकी लिखित में शिकायत देने की बात कही। इस पर छात्रों ने लिखित में शिकायत दे दी, लेकिन शिकायत की रिसीविंग नहीं दी। यही नहीं, छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन ने उन्हें धक्के देकर बाहर निकाल दिया। इस पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद छात्र शिकायत लेकर भगवानपुर थाना पहुंचे। छात्रों का कहना था कि वे कई साल से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed