{"_id":"614cbf298ebc3efd11439cc7","slug":"student-injured-due-to-fan-falling-in-school-roorkee-news-drn3913213128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्र पर गिरा छत का पंखा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छात्र पर गिरा छत का पंखा, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में दसवीं के छात्र के ऊपर अचानक छत का पंखा टूटकर गिर गया। पंखा सीधे छात्र के सिर पर आकर लगा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। छात्र के ऊपर पंखा गिरने की खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन में खलबली मच गई। आननफानन शिक्षक छात्र को सिविल अस्पताल ले गए और इलाज कराया।
लाठरदेवा गांव निवासी अक्षय राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में दसवीं के छात्र हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अन्य छात्रों के साथ वह भी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच अचानक छत का पंखा टूटकर अक्षय के ऊपर गिर गया। सिर पर भारी भरकम पंखा गिरने से छात्र घायल होकर जमीन पर जा गिरा। सूचना मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। अन्य कक्षाओं के शिक्षक और छात्र मौके पर जमा हो गए। आननफानन प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे और अन्य शिक्षकों के साथ छात्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि पंखा छात्र को टच करते हुए नीचे जा गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रधानाचार्य सुबोध मलिक का कहना है कि कॉलेज में काफी पुराने पंखे लगे हुए हैं, जिन्हें जल्द ही बदला जाएगा। छात्र को अस्पताल में भर्ती करा उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
--
बीईओ ने शिक्षकों को दी नसीहत
सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्रीकांत पुरोहित भी जीआईसी पहुंचे। उन्होंने कक्षाएं बंद कर सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्य की बैठक ली। साथ ही शिक्षकों को घटना से सबक लेते हुए एहतियात बरतने के निर्देश दिए। कहा कि विभाग के लिए छात्रों की सुरक्षा सबसे पहले है। हर कक्ष में लगे पंखों की नए सिरे से जांच करवाई जाए, जो पंखे पुराने हो चुके हैं उन्हें तुरंत बदला जाए। स्कूल की बिजली फिटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि जहां से भी ये कमजोर हो रही है, तुरंत ठीक कराया जाए। स्कूल में चल रहे कार्यों को लेकर भी उन्होंने ठेकेदार को सख्त हिदायत दी कि काम करते समय बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। बीईओ ने कहा कि कक्षा में छात्र के सिर पर पंखा गिरने जैसी घटना बेहद खतरनाक है। इस घटना की पुनरावृत्ति न हो इसको लेकर शिक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।