फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Strike: License will not be made in ARTO for two days

हड़ताल: दो दिन नहीं बनेंगे एआरटीओ में लाइसेंस

Tue, 31 Aug 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Strike: License will not be made in ARTO for two days
रुड़की। परिवहन विभाग के कर्मचारी मिनिस्ट्रियल संघ की दो दिन की हड़ताल के चलते एक सितंबर से कार्यालय में लाइसेंस बनाने का काम बंद रहेगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर परिवहन विभाग के कर्मचारी मिनिस्ट्रियल संघ के कर्मचारियों ने दो दिन तक दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया। पहले दिन शनिवार को दो घंटे की हड़ताल से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी, जबकि मंगलवार को दूसरे दिन कर्मचारियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया गया। हड़ताल के चलते लाइसेंस बनाने से लेकर चालान भुगतने और गाड़ियों को ट्रांसफर किए जाने का काम शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोग परेशान होकर निराश लौटे। वहीं अब एक सितंबर से मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ दो दिन की पूर्णकालिक हड़ताल करने जा रहा है। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री संजय तिवारी ने बताया कि विभाग में पहले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 27 पद स्वीकृत थे। करीब दो साल पहले त्रुटिवश शासन ने ये पद घटाकर 14 कर दिए थे। इससे कर्मचारियों की पदोन्नति अटक गई है। शुरू में प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही पदों को बढ़ा दिया जाएगा। अब मांग पूरी न होने पर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। बताया कि दो दिन तक दो घंटे के कार्य बहिष्कार के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पूरे प्रदेश में दो दिन तक कार्यबहिष्कार रखा जाएगा। इससे रुड़की एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनाने का काम नहीं हो पाएगा। इसके अलावा चालान भुगतने संबंधित और गाड़ियों के ट्रांसफर का काम भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed