फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Strict action will be taken against vendors selling banned drugs.

Roorkee News: प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर विक्रेता के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 05 Oct 2025 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against vendors selling banned drugs.

विज्ञापन
लक्सर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तहसील विधिक सेवा समिति, औषधि मानक नियंत्रण संगठन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई।


तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से लक्सर, सुल्तानपुर और धनपुरा क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों को भी शामिल किया गया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि नशे के दुष्प्रभाव तत्काल सामने नहीं आते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह शारीरिक और मानसिक समस्याओं का कारण बनते हैं। औषधि निरीक्षक मेघा आनंद ने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक अपने प्रतिष्ठान पर किसी प्रकार की नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा का भंडारण न करें। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान औषधि निरीक्षक हरीश कुमार सहित नगर और देहात क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed