फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Strict action will be taken against fake Khadims: JM

फर्जी खादिमों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जेएम

Fri, 16 Jul 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against fake Khadims: JM
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (जेएम) अपूर्वा पांडेय ने बृहस्पतिवार को कलियर में दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुपरवाइजर को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 24 जुलाई को होने वाले दरगाह के वार्षिक ठेके को लेकर उन्होंने दुकानों का भी मुआयना किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने बताया कि कई दिनों से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि कुछ शरारती तत्व दरगाह के गेट पर फर्जी खादिम बनकर जायरीनों से अवैध वसूली कर रहें हैं। इसलिए दरगाह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। उन्होंने कहा कि दरगाह के गेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। साथ पीआरडी जवानों को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी फर्जी खादिम बनकर जायरीनों से अवैध वसूली करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर सुपरवाइजर इंतखाब आलम, राव शारिक, अफजाल अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed