फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Strict action should be taken against those who disturb the voting: SSP

मतदान में गड़बड़ी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई: एसएसपी

Sat, 24 Sep 2022 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:16 PM IST
सार

मतदान केंद्र पर कोई भी गड़बड़ी दिखे तो सूचना अधिकारियों को दें। शनिवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने आईआईटी स्थित दीक्षांत भवन में पंचायत चुनाव को लेकर अधीनस्थों को निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र के दो सौ मीटर की सीमा में कोई भी घूमते नजर नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन
Strict action should be taken against those who disturb the voting: SSP

विस्तार

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अधीनस्थों के साथ बैठक करते हुए कहा कि मतदान और मतगणना के दिन कोई गड़बड़ी फैलाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी सतर्क रहें। मतदान केंद्र पर कोई भी गड़बड़ी दिखे तो सूचना अधिकारियों को दें।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने आईआईटी स्थित दीक्षांत भवन में पंचायत चुनाव को लेकर अधीनस्थों को निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र के दो सौ मीटर की सीमा में कोई भी घूमते नजर नहीं आना चाहिए। कोई मतदान में गड़बड़ी करता पाया जाए तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने कहा कि सभी कर्मचारी मतदान केंद्र पर पूरी तैयारी से पहुंचे। कहीं पर कोई गड़बड़ी नजर आ रही है तो तुरंत सूचना अधिकारियों को दें। किसी की शिकायत या लापरवाही सामने आई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ प्रतीक जैन, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला, सीओ रुड़की विवेक कुमार, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, ऐश्वर्य पाल, एसओ झबरेड़ा संजीव थपलियाल समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने लक्सर में अधीनस्थों की बैठक ली।

शनिवार को बैठक में जिलाधिकारी और एसएसपी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर अगर कोई शरारती तत्व शांतिभंग करता पाया जाता है तो पुलिसकर्मी अधिकारी को सूचित करें और उसकी मोबाइल से पूरी वीडियो बनाएं। एडीएम वीर सिंह बुद्धियाल, एसडीएम गोपाल राम बिनवाल, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, पीएसी कमांडेंट प्रकाश चंद, सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक अंकुर शर्मा, खानपुर थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed