फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stray dogs pose a menace, with 220 people seeking vaccinations

Roorkee News: लावारिस कुत्तों का आतंक, 220 लोग टीका लगाने पहुंचे

Mon, 23 Feb 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 23 Feb 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs pose a menace, with 220 people seeking vaccinations
इंजेक्शन के लिए सिविल अस्पताल में उमड़ी भीड़, पर्याप्त स्टाफ न होने से हुई दिक्कत
विज्ञापन

रुड़की। शहर और देहात में लावारिस कुत्तों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के हमले व उनके काटने से लोगों में भय का माहौल बन हुआ है। सोमवार को सिविल अस्पताल में 220 मरीज एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। कई मरीजों और उनके परिजनों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

अस्पताल पहुंचने वाले लोगों में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या भी काफी अधिक रही। मरीज सचिन ने कहा कि कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन शहर में लावारिस कुत्तों पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, इंजेक्शन कक्ष में बड़ी संख्या में मरीज आने से चिकित्सा कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने में दिक्कतें आईं। इसके बाद वहां पर सुरक्षा कर्मी को तैनात किया गया। बारी-बारी से लोगों को एआरवी वैक्सीन को लगाया गया। वहीं कई लोगों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त काउंटर और स्टाफ की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ी। अस्पताल में कुत्ते के काटने पर आए लोगों ने कहा कि नगर निगम की ओर से लावारिस कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी की जानी चाहिए जिससे शहर और देहात में इनकी बढ़ती संख्या पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed