फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sticks and sticks went for the drainage of water in the village

गांव में पानी निकासी को लेकर चले लाठी-डंडे कई घायल

Mon, 07 Nov 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks went for the drainage of water in the village
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में घरों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव में घरों से निकलने वाला दूषित पानी सड़क पर एकत्र हो रखा था। एक पक्ष ने दूसरे से सड़क पर पानी नहीं छोड़ने को कहा तो दूसरा पक्ष उसका विरोध करने लगा। देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें 6 लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष का फैजान, रिजवान, हिलाल और दूसरे पक्ष का दिलशाद, सलमान व गुलबहार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव में मारपीट की सूचना पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था लेकिन तब तक मामला शांत हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed