{"_id":"67782cb57d57d641f90058c3","slug":"sticks-and-bricks-and-stones-used-in-election-rivalry-roorkee-news-c-5-1-drn1027-585441-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर
विज्ञापन
अभी चुनाव प्रचार ने जोर भी नहीं पकड़ा कि पिरान कलियर क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर दो सभासद पक्षाें में बवाल हो गया। कलियर नगर पंचायत के महमूदपुर वार्ड आठ में सभासद पक्षों के कहासुनी हो गई। इसके बाद नारेबाजी और पथराव भी हो गया। पथराव में एक पक्ष की महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पिरान कलियर के महमूदपुर वार्ड आठ में निकाय चुनाव के दौरान दो सभासद प्रत्याशी जैसे ही चुनाव चिह्न लेकर गांव पहुंचे, तभी एक सभासद और समर्थकों ने नारेबाजी कर दी। इस पर दूसरे सभासद और उसके पक्ष के लोग विरोध में आ गए। इस दौरान दोनों ओर से नारेबाजी की जाने लगी। देखते ही देखते इस घटनाक्रम ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद ईंट और पत्थर फेंके जाने लगे।
आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। पथराव में एक पक्ष की महिला अफसाना, अलीशान और तौकीर घायल हो गए। साथ ही सड़क किनारे खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आननफानन मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को फटकारकर दौड़ाया। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों के लोगों काे काबू में किया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिसबल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि महमूदपुर में दो सभासद पक्षों के बीच पथराव हुआ है। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों को शांति-व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है मारपीट और पथराव
- बताया गया है कि काफी पहले से ही दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर पूर्व में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना हो चुकी है।
चुनाव में पुलिस के साथ खुफिया विभाग को भी रखनी होगी पैनी नजर
- जिस तरह से ईंट-पत्थर चले, उसमें किसी की जान भी जा सकती थी। चुनाव के दौरान इस तरह की रंजिश भारी पड़ सकती है। कई गांवों में सालों से चल रही रंजिश के बीच नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के चलते बवाल आदि की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में पुलिस के साथ-साथ अब खुफिया विभाग की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। जहां इस तरह की रंजिश आदि चली आ रही हैं वहां पैनी निगाह रखनी होगी। नहीं तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।