फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Statue of martyr Sonit installed at Dhanaura Chowk'

धनौरा चौक पर लगे शहीद सोनित की प्रतिमा

Sun, 19 Dec 2021 09:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
'Statue of martyr Sonit installed at Dhanaura Chowk'
सैनी महापंचायत संगठन के पदाधिकारियों ने धनौरा पहुंचकर शहीद सोनित कुमार सैनी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शहीद सोनित की प्रतिमा धनौरी चौक पर लगाने की मांग की। साथ ही सीएम की ओर से की गई घोषणाओं को अमल में लाने की मांग उठाई। चेेतावनी दी कि मांगों को लेकर संगठन 25 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

असम के गुवाहाटी में 11 अक्तूबर को शहीद हुए धनौरा गांव निवासी सोनित कुमार सैनी के परिजनों से मिलने के लिए रविवार को सैनी महापंचायत संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर हालचाल जाना। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से किए गए शहीद परिवार के साथ वादों और संगठन द्वारा शहीद के परिवार को नौकरी दिलाने, शहीद स्मारक द्वार बनवाने और शहीद की प्रतिमा चौक पर लगाने की मांग पूरी नहीं होने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी ने कहा कि उनकी पहली मांग शहीद की प्रतिमा धनौरा चौक पर लगाने की है। पूर्व की मांग अभी तक पूरी नहीं होने पर संगठन 25 दिसंबर को धनौरी में धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके बावजूद मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी। इस मौके पर संगठन मंत्री नीटू सिंह सैनी, प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा दीपक सैनी, जिला उपाध्यक्ष निर्भय सैनी, कार्यकारिणी सदस्य आदेश सैनी, ललित सैनी, प्रवीण सैनी, अर्जुन सैनी, आर्यन सैनी, आर्य सैनी, नीरज सैनी, राहुल सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed