{"_id":"62bf32c5090a9072a33cf21d","slug":"state-women-s-commission-president-met-mother-daughter-roorkee-news-drn4160896175","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने मां-बेटी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने मां-बेटी से की मुलाकात
विज्ञापन
रुड़की सिविल अस्पताल में सीएमएस से वार्ता करते उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडव
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई मां-बेटी से सिविल अस्पताल में पहुंचकर मुलाकात की। साथ ही उनके स्वास्थ्य के बारे में सीएमएस से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मां-बेटी को आश्वासन दिया कि महिला आयोग उनके साथ है और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सीएमएस डॉ. संजय कंसल से बच्ची और मां के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह वार्ड में पहुंची और मां-बेटी से मुलाकात की। सीएमएस ने बताया कि बच्ची अब पूरी तरह से स्वस्थ है।
इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि मां-बेटी के पुनर्वास के लिए जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। साथ ही दोनों को नारी निकेतन भेजने पर विचार किया जा रहा है। कहा कि मां-बेटी के साथ हुई घटना एक जघन्य अपराध है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। महिला आयोग की ओर से मां-बेटी की पूरी सहायता की जाएगी।