{"_id":"61ab7eefaa9826087b062f4f","slug":"state-president-of-asp-going-to-doon-in-custody-roorkee-news-drn3978421167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून जा रहे आसपा के प्रदेश को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून जा रहे आसपा के प्रदेश को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में जाकर विरोध करने की सूचना पर पुलिस ने रुड़की और भगवानपुर से आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ दिया।
शनिवार को देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट थी। इस बीच सूचना मिली थी कि कुछ संगठन देहरादून पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध कर सकते हैं। शनिवार सुबह पता चला कि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून जाने की तैयारी कर रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सोलानी पार्क के पास उन्हें हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। इस बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद पुलिस महक सिंह को लेकर गंगनहर कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि महक सिंह को लॉ एंड ऑर्डर के तहत गंगनहर कोतवाली लाया गया था। दोपहर करीब दो बजे के बाद उन्हें छोड़ दिय गया। उधर, पीएम मोदी को काले झंडे दिखाने की सूचना मिलने पर भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने पुलिस टीम को साथ लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके आवास से हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। इसके बाद थाने में भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में कार्यकर्ताओं केे छोड़ दिया गया।