{"_id":"5d7bded58ebc3e0132028dc5","slug":"state-government-becomes-guarantor-in-loan-of-72-crores-mill-management-roorkee-news-drn3195561145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार बनी 72 करोड़ के लोन में गारंटर: मिल प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार बनी 72 करोड़ के लोन में गारंटर: मिल प्रबंधन
विज्ञापन
इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शुगर मिल का जल्द ही 72 करोड़ का लोन होने वाला है। इससे सत्र 2017-18 का पूरा भुगतान हो जाएगा। प्रदेश सरकार लोन की धनराशि की गारंटर बनी है।
मिल प्रबंधन ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शुगर मिल की मालकिन श्रेया साहनी, गन्ना एवं चीनी सचिव हरबंश सिंह चुग और किसानों की मौजूदगी में इकबालपुर शुगर मिल के भुगतान को लेकर चर्चा की गई। इसमें मुख्यमंत्री ने किसानों के गन्ने का भुगतान को लेकर कहा कि यूसीबी बैंक द्वारा 36 करोड़ के लोन की गारंटर सरकार बनेगी। वहीं, बैठक में शामिल चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर लोन दिया जाएगा। इसके साथ ही पीएनबी से भी 36 करोड़ लोन जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया गया है। ताकि किसानों का 72 करोड़ का सत्र 2017-18 का पूरा भुगतान हो जाएगा।
ज्ञात हो कि बैंक गारंटर न मिलने के कारण शुगर मिल को लोन नहीं दे रहे थे। इसके साथ ही शुगर मिल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि चीनी स्टॉक का विक्रय कर मिले लाभ से भी भुगतान कराया जाए। मिल प्रबंधन ने किसानों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।