फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   State General Secretary of BSP got political base in UP

बसपा के प्रदेश महामंत्री को यूपी में मिला राजनीतिक ठिकाना

Sat, 16 Oct 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
State General Secretary of BSP got political base in UP
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं बसपा के प्रदेश महामंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह को हरिद्वार जिले में राजनीतिक ठिकाना नहीं मिल पाया है। बेहद चौंकाने वाले राजनीतिक घटनाक्रम के तहत पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड बॉर्डर से सटी यूपी की देवबंद विधानसभा सीट से चुनाव में उतारने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि बसपा ने इस एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। इससे हरिद्वार में जिला पंचायत की राजनीति के समीकरण भी बदलेंगे।
विज्ञापन

किसी जमाने में बसपा सुप्रीमो मायावती के खासमखास रहे बसपा प्रदेश महामंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह को पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ाने की तैैयारी कर ली है। उनका मूल गांव मिरगपुर भी देवबंद विधानसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे में अपनी बिरादरी के अलावा अल्पसंख्यकों के बीच पैठ रखने के चलते पार्टी ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। मई 2016 में कांग्रेस में रहते हुए चौधरी राजेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अपने भाई की पत्नी सविता चौधरी को दिलाने में कामयाब रहे थे। उस समय जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार बसपा के प्रत्याशी को बसपा हाईकमान ने सरेंडर करा दिया था। इसके चलते राजेंद्र सिंह का इस सीट पर दबदबा बन गया। बाद में भाजपा सरकार के चलते ज्यादा दिन तक उनकी कुर्सी सलामत नहीं रही और भाजपा के सुभाष वर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद कब्जा लिया। इस बीच चौधरी राजेंद्र सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

लंबे समय से हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे चौधरी राजेंद्र सिंह को अब बसपा ने देवबंद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की तैयारी की है। ऐसे में हरिद्वार जिला पंचायत की राजनीति में उनका कितना दखल रहेगा, यह देखने वाली बात है। जानकारों का कहना है कि देवबंद की सीट उत्तराखंड से लगी हुई है। ऐसे में उनका कद हरिद्वार की राजनीति में बढ़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी नए समीकरणों के साथ भाजपा और कांग्रेस को चुनौती मिलेगी। चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें देवबंद विधानसभा से चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। इसके बाद वे पूरी ताकत के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। जिला पंचायत की राजनीति से उनका लंबा रिश्ता है, जो आने वाले दिनों में भी कायम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed