{"_id":"586bd32e4f1c1b0f781594aa","slug":"start-the-new-year-not-on-the-new-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया साल शुरू पर नहीं मिला नया भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया साल शुरू पर नहीं मिला नया भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नया साल शुरू हो चुका है। बावजूद इसके अब तक इकबालपुर मिल की ओर से नया भुगतान किसानों को नहीं दिया गया है। जबकि मिल की ओर से एडवाइस जारी की जा चुकी है।
जिले की तीन शुगर मिलों की ओर से किसानों का गन्ना खरीदा जाता है, लेकिन मिलों की ओर से गन्ना खरीदने के बाद भुगतान समय पर नहीं दिया जाता है। इकबालपुर शुगर मिल की ओर से तो किसानों को गन्ने का पिछले साल का भुगतान के लिए भी बहुत चक्कर कटवाए गए। अब फिर से इकबालपुर मिल की ओर से नए सत्र का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि लिब्बरहेड़ी एवं लक्सर शुगर मिल की ओर से नए सत्र का भुगतान करना शुरू कर दिया गया है। इकबालपुर शुगर मिल ने नए सत्र का एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है, जबकि मिल की ओर से करीब एक सप्ताह पहले एडवाइस जारी की जा चुकी है। मिल ने भुगतान भी शीघ्र करने को कहा था, लेकिन मिल की ओर से एक सप्ताह गुजरनेे के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। यही नहीं मिल की ओर से पिछले साल का अंतर भुगतान भी नहीं किया गया है। जिससे मिल से जुड़े किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैसा नहीं मिलने से किसानों को दैनिक खर्चे चलाने मुश्किलों भरे हो रहे हैं। उधर इकबालपुर गन्ना विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मिल प्रबंधन से भुगतान के लिए वार्ता चल रही है। अगर मिल की ओर से एक-दो दिन में भुगतान नहीं किया गया तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा।